पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, आठ मामलों में 79 हजार रुपये जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, राम मिष्ठान भंडार समेत पांच प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने भी जांच में फेल
बलरामपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में कार्रवाई तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों में सुधार नहीं करने पर पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री के आठ मामलों में संबंधित कारोबारियों पर कुल 79 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने भी जांच में मानकों के विपरीत मिले हैं।सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय गिरिजेश कुमार दूबे ने बताया कि पूर्व में चलाए गए अभियानों के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मिली खामियों पर संबंधित कारोबारियों को सुधार सूचना जारी कर 14 दिन का समय दिया गया था। निर्धारित अवधि में कमियों को दूर नहीं करने पर राम मिष्ठान भंडार चौक, बीकानेर स्वीट्स और अमर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट वीर विनय चौराहा, ओम स्वीट्स सिविल लाइन तथा केसरवानी अन्न भंडार भगवतीगंज के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।विभाग की कार्रवाई में अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री के आठ मामले भी सामने आए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की ओर से इन मामलों में संबंधित कारोबारियों पर अर्थदंड लगाया गया है। इसमें महाकाल इंटरप्राइजेज पर सोयाबीन तेल के मामले में 15 हजार रुपये, भारत स्वीट्स पर छेना मिठाई और बेसन के तीन मामलों में कुल 26 हजार रुपये तथा सात्विक फूड प्रोडक्ट्स पर छेना मिठाई और मिल्क केक के मामले में 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, अमन किराना स्टोर पर रस्क के मामले में आठ हजार और दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर पनीर के मामले में 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

पानी के दोनों नमूने मानकों पर खरे नहीं
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें स्वान ग्लोबल कंपनी धरमपुर, भगवतीगंज का नमूना अवमानक मिला है। वहीं, आईके फूड एंड बेवरेजेज, जरवा रोड तुलसीपुर का नमूना अवमानक के साथ असुरक्षित भी पाया गया है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच और कार्रवाई जारी है।

Hot this week

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- संविधान लोकतंत्र की सबसे...

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी...

माता-पिता दोनों के निधन से अनाथ हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार

बांदा। जनपद की पैलानी तहसील क्षेत्र के झंझरी पुरवा...

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच टकराव, घरों में तोड़फोड़ का आरोप

कब्रिस्तान के पास ई-रिक्शा निकालने को लेकर शुरू हुआ...

प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा

मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित,फाउंडेशन...

Related Articles