संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन के लिए किया प्रेरित
उन्नाव। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और लोकतांत्रिक आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
एसएसपी ने संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में निहित आदर्श, मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्य प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवैधानिक सिद्धांतों का सम्मान करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर व लाइन प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

पारिश्रमिक बढ़ाने, नियमित करने, चिकित्सा सुविधा और मृतक कर्मचारियों...

बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने संभाली कमान, 100 योद्धा तैयार करने का लक्ष्य

बलरामपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब...

तीन नंबर से भी कमजोर ईंटों से निर्माण का आरोप, बालू-सीमेंट के मिश्रण पर उठे सवाल

जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र,...

Related Articles