दस दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर पुती थी कालिख

ईंट भट्ठे की खंती के पास शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भदवेरा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ईंट भट्ठे की खंती के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कालिख पुती होने की बात सामने आने से मामला और संदिग्ध हो गया। शव की पहचान दस दिन से लापता युवक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बिहार थाना क्षेत्र के पान कुँवर खेड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पाल (36) पुत्र बिंदादीन 18 नवंबर को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बिहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
शनिवार को भदवेरा गांव स्थित ईंट भट्ठे की खंती के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

दलपत खेड़ा में देशभक्ति का जज्बा, आर्मी रनिंग में युवाओं ने दिखाया दमखम

अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं ने...

Related Articles