सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया कस्बे का भ्रमण

रामपुर मथुरा सीतापुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामपुर मथुरा कस्बे के प्रसिद्ध मुरलीधर मंदिर से किया गया से ज्ञान तिवारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद तिरंगा लेकर कस्बे का भ्रमण किया तिरंगा यात्रा मुरलीधर मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, चैराहों और प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, महिलाओं और भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयश् और श्वंदे मातरमश् के नारे गूंजते रहे घरों और दुकानों पर भी लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात रानी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जगाना और आजादी के शहीदों को याद करना है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा लगाने और इसे सम्मान के साथ फहराने की अपील की और कहा कि आजादी के 79वें वर्ष में हम सबको एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण नगर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह रामसेवक वर्मा जन्मे जय वर्मा विमल वर्मा प्रधान अखिलेश रामकिसुन अवस्थी थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा पुलिस बल सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

Hot this week

75 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बबेरू, बांदा। बबेरू कस्बे में मंगलवार को देशभक्ति का...

जांच से मची खलबली, खामियां मिलने पर सचिव को दी चेतावनी

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार अंकित...

आईजीआरएस में खराब प्रगति पर बीडीओ को फटकार- डीएम बोले दो दिन में सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई

उन्नाव। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रगति...

टिकट मशीन में खराबी से 20 मिनट रुकी बस, यात्री हुए परेशान

अमेठी। अमेठी-धम्मौर रोड बायपास के पास मंगलवार को रोडवेज...

आईजीआरएस निस्तारण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज लगाने का लगाया आरोप

अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण...

Related Articles