बाढ़ से प्रभावित शुकुलपुरवा में लंच पैकेट और त्रिपाल वितरित

रामपुर मथुरा, सीतापुर। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से उप जिलाधिकारी महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी बाढ़ और कटान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं बाढ़ प्रभावित गांव को पर्याप्त नाव की व्यवस्था करवाई गई है घाघरा का पानी शुकुलपुरवा गांव की निचली बस्तियों में घुस गया है। तथा बाढ़ की चपेट में आए ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा के बुचउ पुरवा, नागेसर पुरवा, जगतू पुरवा में प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है।लेखपाल की टीम नाव से गांव पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच जाकर लंच पैकेट के साथ-साथ त्रिपाल का भी वितरण किया गया उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि शासन से राहत किट की डिमांड की गई है जल्द ही राहत किट का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी नायब तहसीलदार राकेश कुमार कानून को वीरेंद्र सिंह लेखपाल अखिलेश वर्मा रवींद्र वर्मा मनोज कुमार प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Hot this week

बच्चियों के बीच मनाया जिलाधिकारी ने जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

छात्राओं के साथ डीएम ने किया भोजन, स्मार्ट क्लास...

नाला सफाई न होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने जेसीबी से सफाई की उठाई मांग

सफीपुर उन्नाव। क्षेत्र के कई गांवों में जल निकासी...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश एवं आबकारी आयुक्त...

Related Articles