breaking news New

5 जून से जनता पार्टी यूपी में शुरू करेगी सदस्यता अभियान, देशभर में पार्टी लोगों को जोड़ेगी

Janata Party to launch membership drive in UP from June 5

लखनऊ। 5 जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने गांधी मैदान पटना बिहार से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। यह ऐतिहासिक जेपी आंदोलन आधिकारिक रूप से 5 जून से शुरू किया गया था। 5 जून के ऐतिहासिक दिन पर जनता पार्टी 3 महीने के मेगा सदस्यता अभियान की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में इसकी विधिवत तैयारी चल रही है। 5 जून को उत्तर प्रदेश में जगह-जगह अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने अभियान की शुरुआत की है। चतुर्वेदी ने बताया कि जनता पार्टी आज भी लोगों की यादों में जिंदा है। हम कोशिश करेंगे कि जेपी आंदोलन में हिस्सा लेने वाले एक-एक व्यक्ति का दरवाजा खटखटाएं। हम सभी पुराने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे। जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, सदस्यों सहित उनके परिवार के सदस्यों को याद दिलाएंगे कि आपकी अपनी पुरानी जनता पार्टी फिर से यहां है और आपको जनता पार्टी में वापस आना चाहिए। 5 जून से शुरू होने वाले इस अभियान में जनता पार्टी ने मिस्ड कॉल नंबर 022-40375748 जारी किया है। इसके अलावा जनता पार्टी का एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च होगा। जनता पार्टी में प्राथमिक सदस्यता शुल्क मात्र 1/ रुपया है। 90 दिनों के मेगा सदस्यता अभियान तक छूट देने का निर्णय लिया गया है। पार्टी का कहना है कि इस अवधि में दस लाख नए सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा। जनता पार्टी इसके लिए एक अभियान चलाएगी, जिसमें डिजिटल और ऑफलाइन मोड दोनों होगा। जनता पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, अरुणाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने को तैयार है।5 जून से जनता पार्टी यूपी में शुरू करेगी सदस्यता अभियान, देशभर में पार्टी लोगों को जोड़ेगी


Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें