breaking news New

उपराज्यपाल सिन्हा ने शहीद पैरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि

Lieutenant Governor Sinha paid tribute to the martyred Para Commando

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सैन्य अधिकारियों ने राजौरी जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद पांच पैरा कमांडो को श्रद्धांजलि दी है।
जम्मू में आईएएफ स्टेशन पर शनिवार सुबह आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान के जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आतंकवादियों के विस्फोट में उत्तराखंड के गैरसैंण के लांस नायक रुचिन सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पैराट्रूपर सिद्धांत छेत्री, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नायक अरविंद कुमार, जम्मू के हवलदार नीलम सिंह और सिरमौर हिमाचल प्रदेश के पैराट्रूपर प्रमोद नेगी का सर्वोच्च बलिदान हुआ है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें