breaking news New

अब कांग्रेस का पोस्टर वॉर सिसोदिया को लेकर लिखा जो भ्रष्टाचारी है वही देशद्रोही है

नई दिल्ली,। राजधानी दिल्ली में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर भाजपा के बाद, अब कांग्रेस ने भी पोस्टर वार किया है। कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय के बाहर कई पोस्टर चस्पा किये हैं। जिसमें मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है "जो भ्रष्टाचारी है, वही देशद्रोही है" पोस्टर के नीचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा गया है, जिससे साफ है कि यह पोस्टर कांग्रेस नेता या कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पिछले माह शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने की थी। वहीं वर्ष 2022 में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह करीब 9 माह से जेल में बंद हैं।
उनपर कोलकाता की एक कंपनी को हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए का लाभ पहुंचाने का आरोप है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद "आई लव मनीष सिसोदिया अभियान" पर भाजपा पहले आक्रामक थी और आप के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें