breaking news New

बंगाल में फिर चढ़ने लगा तापमान

Temperature starts rising again in Bengal

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट की जगह एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले एक हफ्ते में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास था और अचानक दो डिग्री की बढ़ोतरी की वजह से दिन को हल्की गर्मी महसूस हो रही है जबकि रात को तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट के कारण अधिक ठंड लग रही है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा क्षेत्रों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके कारण मौसम असामान्य तरीके से बदल रहा है। उत्तर बंगाल में हालांकि तापमान सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि अगले हफ्ते तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। 

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें