breaking news New

दुनिया ने युद्ध दिया, भारत ने बुद्ध दिया- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह

The world gave war, India gave Buddha - Cabinet Minister Jaiveer Singh किशनी के खड़ेपुर में बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह

किशनी।बौद्ध विकास समिति के सौजन्य से शनिवार देर सांय नगर पंचायत के ग्राम खड़ेपुर के निकट बुद्ध पार्क पर सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस के उपलक्ष्य में गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण, बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास पर्यटन एंव सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने किया।

कैबिनेट मंत्री ने धम्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि आज सम्पूर्ण विश्व को बुद्ध के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। बुद्ध के मार्ग पर चलकर जीवन में हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। दुनिया युद्ध की राह पर चली लेकिन भारत ने बुद्ध के माध्यम मार्ग पर चलकर शांति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बुद्ध स्थल के लिये सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल संकिसा को हवाई मार्ग से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिये फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी की जगह हवाई अड्डा बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। बौद्ध विकास समिति अध्यक्ष भूप सिंह शाक्य व आयोजकों ने कैबिनेट मंत्री को बुद्ध प्रतिमा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में इटावा के पूर्व सांसद, रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य, प्रेम सिंह शाक्य, सुरेश बौद्ध, विशाल बाल्मीकि, चेयरमैन अनिल मिश्रा, अनिल राजपूत, पूर्व चेयरमैन जैसीराम यादव, रमाशंकर तिवारी, लाल सिंह शाक्य, प्रदीप तिवारी, सूर्यप्रताप सिंह, हृदेश शाक्य, घासीराम शाक्य, प्रमोद शाक्य, भगवान स्वरूप, शांतिस्वरूप शाक्य, पंडा शाक्य, प्रदीप शाक्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें