breaking news New

ग्वालियर में दो दिवसीय "बिटिया उत्सव-2023" आज से

ग्वालियर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल भवन में आज (शनिवार) दो दिवसीय “बिटिया उत्सव-2023” का आगाज होगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जेंडर और मीडिया की भूमिका, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जेंडर संवेदीकरण, कविता में स्त्री विमर्श और पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी विषय पर व्याख्यान व गतिविधियां होंगी।          
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राहुल पाठक ने बताया कि शनिवार प्रात: 10:50 बजे जेसीमिल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के साथ बिटिया उत्सव-2023 की गतिविधियां शुरू होंगीं। इसी कड़ी में प्रात: 11 बजे जेंडर और मीडिया की भूमिका पर अणुशक्ति सिंह नई दिल्ली व वर्तिका नंदा नई दिल्ली के व्याख्यान होंगे। इसके बाद दोपहर 12.00 बजे महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन विषय पर अनुराधा बेनीवाल लंदन, मेघा परमार भोपाल व माधवी सिंह ग्वालियर की प्रस्तुति होगी।
बिटिया उत्सव के पहले दिन अपरान्ह 3ः00 बजे कहानी पाठक में महेश कटारे ग्वालियर, हरीश पाठक मुम्बई, इन्दिरा दांगी भोपाल व पूनम आरोरा नई दिल्ली का कहानी पाठ होगा। शाम 4ः00 बजे संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जेंडर संवेदीकरण पर कार्यक्रम होगा। शाम  6ः00 बजे निशा शर्मा और समूह की नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे परिवर्तन समूह द्वारा “ऐ लड़की” की प्रस्तुति होगी।
बिटिया उत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च को प्रात: 11 बजे अशोक शाह के काव्य संग्रह का विमोचन होगा। इसके बाद “कविता में स्त्री विमर्श” विषय पर लालाधर मंडलोई नई दिल्ली, महेश कटारे ग्वालियर, अशोक शाह भोपाल व श्रुति कुशवाहा भोपाल के व्याख्यान होंगे। इसके बाद महिलाओं पर केन्द्रित कविता पाठ में लीलाधर मंडलोई नई दिल्ली, अशोक शाह भोपाल, असंग घोष भोपाल, कविता कर्मकार डिब्रूगढ़ व श्रुति कुशवाहा भोपाल काव्यपाठ करेंगीं।
इसी क्रम में अपरान्ह 3ः00 बजे किशोर बालक-बालिकाओं के जेंडर संवेदीकरण पर पुणे के आनंद पवार व्याख्यान देंगे। अपरान्ह 4ः00 बजे पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का कार्यक्रम होगा। सांध्यबेला में 6 बजे नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे त्रिकर्ष नाट्य समूह भोपाल द्वारा कस्तूरबा नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें