breaking news New

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

team reaches semifinals of Senior National Womens Hockey Championship

रांची। सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन काकीनाडा आंध्र प्रदेश में 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 13वें हॉकी इंडिया में गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पंजाब को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गयी।

झारखंड ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किये। झारखंड टीम ने दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में किए।

अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

अलबेला रानी टोप्पो को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

टीम झारखंड

अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी,रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, शम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें