उन्नाव में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 151 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा

गांधी नगर तिराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, एनसीसी कैडेट्स की परेड और ब्रह्मोस, ऑपरेशन सिंदूर व परमवीर चक्र विजेताओं की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

उन्नाव। राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के संदेश के साथ गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी नगर तिराहे से सुबह 10 बजे शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर सहभागिता की। 151 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा का शुभारंभ वीर नारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशंभर दयाल त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह समेत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

151 मीटर के तिरंगे ने खींचा ध्यान
यात्रा का मुख्य आकर्षण 151 मीटर लंबा विशाल राष्ट्रीय ध्वज रहा। इसे सैकड़ों लोगों ने हाथों में थामकर शहर की सड़कों पर पदयात्रा की। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। रास्ते में जगह-जगह व्यापारियों और नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया।

एनसीसी की परेड ने भरा जोश
एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित टुकड़ी ने कदमताल करते हुए परेड निकाली। इसके अलावा यात्रा में देश की सैन्य शक्ति और वीरता को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। ब्रह्मोस मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर, अमर क्रांतिकारियों और परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

महादेव चौक पर पूजा, निराला को किया नमन
यात्रा के दौरान महादेव चौक पर यात्रा संयोजक विमल द्विवेदी ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अमर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा के मार्ग में हजारों लोगों की मौजूदगी से मानव श्रृंखला जैसा दृश्य नजर आया।

शास्त्री पार्क में हुआ समापन
गांधी नगर तिराहे से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूगंज पहुंची। यहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के संयोजक एवं ‘नर सेवा नारायण सेवा’ समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी की अगुवाई में हुए आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भगवती रावत, अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, महामंत्री नूतन सिंह, विपिन मिश्रा, मनीष जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा ने उन्नाव में राष्ट्रप्रेम, शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles