Home उत्तर प्रदेश जालौन मेडिकल प्राचार्य को हटाए जाने को लेकर एबीवीपी ने डिप्टी सीएम को...

मेडिकल प्राचार्य को हटाए जाने को लेकर एबीवीपी ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

0

तानाशाह प्राचार्य के कारनामो से कराया अवगत
उरई। नर्सिंग के छात्र छात्राओं को प्रेक्टीकल में फैल किये जाने को लेकर सत्ताधारी संगठन के फ्रंटल संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ओर मेडिकल छात्रो, डॉक्टरों के बीच हुए महासंग्राम में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ओर छात्रो ने परिषद के नेताओ की जो गेंद बनाई उसे परिषद के नेता हमेसा याद रखेंगे।जनहित में उठी आवाज पर सत्ता के किसी जनप्रतिनिधि ने विद्यार्थी परिषद का साथ नही दिया। आखिरकार आज एबीवीपी के छात्र नेताओं ने प्रदेश के डिप्टी सीएम जो भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।उनको ज्ञापन देकर मेडिकल कॉलेज में चल रहे भ्रस्टाचार,मरीजों ओर तीमारदारों संग मारपीट और हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सहित कई पदाधिकारियों पर मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर अवगत कराया
विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमू ओर चित्रांशु ने बताया कि जनपद जालौन स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के प्राचार्य की कार्यशैली को लेकर क्षेत्रीय जनता एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं में लगातार असंतोष व्याप्त है। आये दिन मेडिकल कॉलेज परिसर में आम जनमानस के साथ कथित मारपीट, अभद्रता एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्राचार्य की कार्यप्रणाली, परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं एवं अवैध वसूली जैसी गंभीर शिकायतें उठाई जा रही हैं।परिषद के नेताओ ने डिप्टी सीएम को बताया कि 17 नवंबर को बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन प्रशासन से मुलाकात कर बताया कि बीएसी नर्सिंग के सेमेस्टर परीक्षा में 32 छात्र/छात्राओं को प्रैक्टिकल फेल कर दिया गया है, जबकि कुल छात्राओं की संख्या 55 है, इनमें से 6 छात्र ऐसे है जिन्हें शून्य (0) अंक प्रदान किये गये, सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि, पिछले सेमेस्टर के सभी टॉपर छात्र/छात्राओं को प्रक्टिकल में फेल कर दिया गया और यह सभी छात्र थ्योरी में पास है। आरोप लगाया कि प्रति छात्र रु 25000 बतौर रिश्वत जमा कर दीजिये, आपको उक्त विषय में पास करवा दिया जायेगा। उक्त वार्तालाप का छात्राओं द्वारा चोरी से वीडियो बना लिया गया, जिसमें मेडिकल कालेज प्रशासन यह कहता दिख रहा है जिसमें मेडिकल कालेज प्रशासन कह रहा है “यह 25000 भी कम है, काम तो बहुत बड़ा है।
उक्त घटनाक्रम का साक्ष्यों सहित विवरण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय को प्रषित किया गया जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नामित छात्र दल प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज जालौन से मिलने 18 नवंबर को पहुंचा। पहले प्राचार्य द्वारा छात्रों की बात सुनाने से मना कर दिया गया, अनेक बार अनुरोध करने पर, तक़रीबन 2 घंटे के बाद आपने प्राइवेट गुर्गों के माध्यम से कार्यालय में बुलवाया गया। प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य द्वारा जमकर अभद्रता की गयी एवं विद्यार्थी परिषद को पूर्व सुनियोजित तरीके से उकसाया गया। जिसके बाद प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, अरविन्द त्रिवेदी द्वारा अपने प्राइवेट गुर्गों एवं डॉक्टरों ओर छात्रो को निर्देश दिया कि इनको जमकर मारो।इस घटना में विभाग संगठन मंत्री सहित दो लोग घायल हो गए।साथ ही उरई कोतबाल ओर एक सिपाही को भी चोट आई।ज्ञापन के माध्यम से बताया कि एक राजकीय चिकित्सा संस्थान का दायित्व आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। लेकिन इस प्रकार की शिकायतों से न केवल संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि आम जनता एवं विद्यार्थियों के अधिकारों पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।साथ ही सत्ता पर उंगली उठ रही।परिषद के नेताओ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के प्राचार्य की कार्यशैली की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई।मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं की परीक्षा परिणामों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पूर्व की हिंसक घटनाओं के बारे में भी उप मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरि किशोरे गुप्ता (पूर्व सभासद एवं अखिल भारतीय व्यापर मंडल के राष्ट्रिय अध्यक्ष) के साथ प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज श्र
अरविन्द त्रिवेदी के इशारे पर जमकर मारपीट की गयी थी।मेडिकल प्राचार्य त्रिवेदी के आगमन बाद मेडिकल कालेज में मारपीट की घटनायें आम हो गयी है, जबकि पूर्व के प्राचार्यों के समय ऐसा कभी नहीं हुआ था। विगत दिनों पहले रैगिंग का वीडियो राष्टीय पटल पर वायरल होने के प्रकरण में 17 छात्रों को निलंबित किया गया था, उक्त प्रकरण में भी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज अरविन्द त्रिवेदी द्वारा लीपापोती करने का प्रयास किया था, जिसके बाद रैगिंग का वीडियो अनेक न्यूज़ चैनल की सुर्खिया बना था।अवैध वसूली से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। प्राचार्य के इशारे पर देश के चौथे स्तंभ पर भी कवरेज के दौरान हमला हुआ।मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भयमुक्त एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
जांच पूरी होने तक शिकायतों के निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रशासनिक व्यवस्था की जाए।जांच के समय अधोहस्तरी को साक्ष्यों के लिये बुलाया जाये एवं जाँच आख्या प्रदान की जाये।अतः आपसे आग्रह है कि इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्राचार्य के पद से उच्च स्तर के पद के तीन सदस्यी जांच समिति गठित की जाये जिसमें एक प्रसनिक अधिकारी शामिल हो, उक्त समिति अपनी आख्या जांच सौपें तथा तब तक प्राचार्य को इस पद से हटाया जाये ताकि जाँच को प्रभावित न किया जा सके एवं दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता एवं विद्यार्थियों को न्याय मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version