पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान, चार साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया

सिंधनकला गांव में घर के अंदर साड़ी से लगाया फंदा, सीएचसी जसपुरा में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पैलानी, बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को घर के अंदर महिला ने साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, सिंधनकला निवासी आरती (25) पत्नी संजय धुरिया ने घर के अंदर धन्नी से साड़ी का फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति संजय ने मारपीट होने की बात भी बताई है। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को फंदे से उतारकर सीएचसी जसपुरा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से पैलानी थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बांदा भेज दिया गया।
मृतका की चार वर्षीय बेटी सुहानी के सिर से मां का साया उठ गया। मासूम को अभी यह भी समझ नहीं कि उसकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी। मृतका का मायका पटना बताया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें : प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल

किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यातायात जनजागृति माह के...

जनपद में गूंजा मतदान का संदेश: युवाओं को वोटर बनने के लिए किया जागरूक

कन्नौज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान के तहत शिक्षा विभाग...

फातहे बिलग्राम मिशन के निःशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़, दी गई मुफ्त दवा

छिबरामऊ, कन्नौज। नगर के मोहल्ला कस्सावान में रविवार को...

Related Articles