समाजवादी पार्टी के संस्थापक की जयंती पर सीएचसी बबेरू में पूर्व मंत्री व विधायक ने मरीजों को बांटे फल

बबेरू, बांदा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल तथा क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। वहीं विधायक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण, व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद किया गया। और कहा कि हम सब को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह, डॉ. बृजेश कुमार भारतीय, डॉ. धर्मेंद्र पटेल, सपा नेता इंद्रजीत यादव, संदीप यादव, जयकरण श्रीवास, छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, अनूप यादव, अभिषेक वर्मा, शुभम कश्यप, अमन वर्मा, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, शाहनवाज खान,नरेंद्र यादव सभासद रमेश वर्मा, तेज यादव,उदय यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रश्मि गर्ग का ग्रामीणो ने किया स्वागत

चित्रकूट। पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन...

सीतापुर रैन बसेरा मे लगा काली कंबल वाले बाबा का दरबार

भक्तो का लग रहा तांबा, लकवा मरीजो को मिल...

सेवा और संकल्प के रूप मे मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

भाजपाइयो ने मंदिर मे दर्शन कर की लंबी उम्र...

Related Articles