चित्रकूट। पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन रश्मि गर्ग को भाजपा ने जनपद महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बना कर आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष के सामने एक बड़ी चुनौती रख दी है।
गौरतलब है कि रश्मि गर्ग के पिता टिकरिया के पूर्व प्रधान रह चुके हैं एवं उनकी मां ने पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुकी हैं साथ ही साथ रश्मि गर्ग के पति भी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। रश्मि गर्ग उपाध्यक्ष अपने पैतृक गांव जाने के क्रम में ऐचवारा, सरैया, मानिकपुर, बारह माफी, मारकुंडी एवं टिकरिया में गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। रश्मि गर्ग ने कहा कि मेरा लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं बल्कि संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को आगामी चुनाव में जीत दिलाना है और जल्द ही जल्द जिले स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित लोकोपकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर भाजपा को सुनिश्चित जीत दिलाने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे।
इस अवसर पर सोनू तिवारी, सुमित दुबे, विजय तिवारी, राहुल, वेद प्रकाश, सरैया से धीरेन्द्र उपाध्याय, अमित, विनय मिश्रा, अर्जुन, मोहित पाण्डेय, कारण पटेल, रामविश्वास, बुद्धा खंगार, राम सेन, बाबू जाटव, राहुल कोल, राजा कोल, राकेश शरण कोल, किशोरी कोल, रमपतिया, मालती कोल, दुलरिया कोल, रुकीया कोल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रश्मि गर्ग का ग्रामीणो ने किया स्वागत


