उन्नाव। कोतवाली सदर परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पुनरुद्धार के बाद बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एसएसपी ने थाने में तैनात चौकीदारों को कंबल, धोती और मिष्ठान्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी विनी सिंह, सीओ अपराध मधुपनाथ मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मंदिर के पुनरुद्धार के बाद डीएम-एसएसपी ने की पूजा-अर्चना, चौकीदारों को भेंट किए कंबल

