मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा ने भगवंतनगर और पुरवा में बनाई रणनीति

22 से 24 नवंबर तक बूथों पर चलेगा विशेष अभियान, 28 से 30 नवंबर तक महिला और 1 से 3 दिसंबर तक युवा मतदाताओं पर रहेगा फोकस
उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भगवंतनगर और पुरवा विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की कार्यशालाएं आयोजित कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने और अपात्र व मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि प्रत्येक पात्र वयस्क का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना उसका संवैधानिक अधिकार है, जबकि अपात्र का नाम हटवाना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया।
अभियान के जिला संयोजक आशीष बाजपेई ‘अटल’ ने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलेगा। इसके बाद एक से तीन दिसंबर तक युवा मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरवाने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को कमल साथी और सरल ऐप के इस्तेमाल की भी जानकारी दी गई।
विधानसभा प्रभारी अनुभव कक्कड़ ने शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 को आपसी समन्वय से घर-घर संपर्क अभियान चलाने को कहा। 13 दिसंबर को अभियान की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
भगवंतनगर की कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन समीर शुक्ला ने किया। पीपीटी के माध्यम से अभियान की तकनीकी जानकारी दी गई।
दोनों कार्यशालाओं में पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles