बरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के कालीबाड़ी मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि 125 कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया। तिरंगा यात्रा श्यामगंज स्थित बजरंग ट्रांसपोर्ट से शुरू हुई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
125 कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश का प्रत्येक नागरिक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
हर घर तिरंगा यात्रा कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर से होते हुए बरेली कॉलेज चौराहा पहुंची। यहां बरेली इंटर कॉलेज के छात्र अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर इस अभियान का हिस्सा बने। छात्रों के शामिल होने से पूरी यात्रा देशभक्ति के रंग में रंग गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पटेल चौक पहुंची। पटेल चौक पर 125 कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, कालीबाड़ी मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा एवं देवतुल्य कार्यकताओं के साथ मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी, राजबहादुर सक्सेना, शशिकांत जायसवाल, अरविंद गंगवार, अतुल अग्रवाल, कालाबाड़ी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कश्यप, राज किशोर कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, हरि शंकर पार्षद, नीरज पार्षद, संजीव रस्तोगी, वैभव जायसवाल, निखिल राजपूत, हर्षित गुप्ता, ओम प्रकाश लोधी, डॉ. गौरव गंगवार, अमर सिंह राठौर, पूजा पांडेय, लक्ष्मण राजपूत, राकेश राजपूत, देवकांत लोधी, शंकर लाल लोधी, पद्मा राजपूत, दीपक अग्रवाल, अनुराग भूषण, हिमांशु चंद्रा, संजीव सक्सेना, विनोद सैनी आदि मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।


