कृषक समाज इंटर कॉलेज मे मनाया गया संविधान दिवस

गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता से अवगत कराया गया।
हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने संविधान की महत्ता एवं नागरिकों के लिए इसकी उपयोगिता से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा शिक्षक महमूद अंसारी ने विस्तार पूर्वक संविधान सभा एवं इसके निर्माण में हुई कार्यवाही से विद्यार्थियों का परिचय कराया और संविधान में प्रदत्त नागरिकों के कर्तव्य और मौलिक अधिकारों पर चर्चा की। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संविधान के निर्माण, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की विशेषताओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। पोस्टर प्रतियोगिता में सक्षम ने प्रथम एशियाई ने द्वितीय और दर्शिका शर्मा ने तृतीय स्थान अर्जित किया जबकि सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में शशांक शुक्ला प्रथम कनक द्वितीय और संघप्रिय गौतम तृतीय स्थान पर रहे। डॉ अनिल कुमार ने बताया
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करना है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समापन अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

Hot this week

जेवरों के विवाद में बिना दुल्हन लौटी बारात

भांवर से पहले आर्टिफिशियल जेवर दिखाने पर बिगड़ी बात,...

मेहंदी की रस्म में सांप ने डसा, युवक की मौत

सांप को पकड़कर बाहर फेंकने के दौरान हुआ हादसा,...

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- संविधान लोकतंत्र की सबसे...

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी...

माता-पिता दोनों के निधन से अनाथ हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार

बांदा। जनपद की पैलानी तहसील क्षेत्र के झंझरी पुरवा...

Related Articles