प्रधान की लापरवाही से नाले की सफाई न होने से गांव में जलभराव, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

बांदा। विकासखंड कमासिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलौसा में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि नाले की उचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी गांव से बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे गांव के रास्तों पर पानी भर गया है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों पर जमा है। जलभराव की स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, वहीं गांव के रास्तों से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी बाधित हो रहा है। लोगों को रोज के कामों के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाले की समय से सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पानी जमा रहने से गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर जांच कराकर नाले की समुचित सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र पर सुरेश कुमार, विजयकरन यादव, महेंद्र सिंह, सर्वेश यादव, प्रदीप यादव, महेंद्र यादव, शिवमोहन यादव और बिंदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles