कासगंज। अमांपुर कस्बा के कोतवाली परिसर में सोमवार को करवाचौथ, दीपावली के त्योहार को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने व्यापार मंडल और सर्राफा एसोसियेशन के साथ बैठक की। बैठक में आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाकर रहने की अपील की गई। अपराध रोकने में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठान पर कैमरा जरूर लगवाएं। बैंक में पैसा जमा व निकासी में व्यापारी पुलिस से मदद लें सकते हैं। संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। अनजान ग्राहक का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जरूर रखें। वहीं पटाखे की दुकानों को आबादी से दूर निर्धारित स्थल पर ही लगाएं। उन्होंने व्यापारियों को आग से बचाव के प्रबंध करने, यातायात बाधित नहीं करने, शांति व्यवस्था भंग करने वालों की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। और उनके द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। अपराध को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। जिससे अपराध पर काबू पाया जा सके। बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी नगर के बारहद्वारी, कालेज रोड, गुड़मंड़ी, तिराहा, सहावर रोड, मोहनपुर रोड, सिढ़पुरा रोड पर आडे-तिरछे ठेले लगाने से आवागमन में दिक्कत होती हैं। अतिक्रमण सहित कई समस्याओं को रखकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से उनके निराकरण की मांग की। इस दौरान चेयरमैन चांद अली खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरबाज खान, सभासद बबलू यादव, सभासद अनिल सर्राफ, रोहित नंदन, संतोष पालीवाल, सोनू गुप्ता, अश्वनी सिंह, अरूण भारद्वाज, धीरेन्द्र सिंह, आयुष कुमार, अमन बाबू, नेमसिंह वर्मा, अवधेश सर्राफ,
रवि सर्राफ, अवनीश पचौरी, संजीव माहेश्वरी, सुखबीर शाक्य, कैलाश शाक्य, विजेन्द्र भारद्वाज, अखंड यादव आदि मौजूद रहे।
अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग: व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

