जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
कासगंज। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कासगंज विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति, संगठन की सक्रियता और स्नातक मतदाताओं से संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा प्रभारी एवं स्नातक एमएलसी चुनाव कासगंज के प्रभारी तथा जिला महामंत्री संजय सोलंकी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए मतदाताओं से प्रभावी संपर्क बनाए जाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, मतदाता संपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक, एमएलसी स्नातक डॉ. मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, आकाश दीप रानू, केपी सिंह, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, मनोज मधुवन, अजय राना, मनीष शर्मा, श्यामू यादव, आशुतोष शर्मा, राहुल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


