भारतीय किसान मजदूर दशहरी संगठन ने विभिन्न विकास के मुद्दों को लेकर दिया ज्ञापन

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में कथित अनियमितताओं, विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के निर्देशन और जिलाध्यक्ष/प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।धरने के दौरान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी और किसान नेता निहाल अहमद सिद्दीकी के बीच नगर पंचायत कार्यालय के बजाय सामुदायिक केंद्र में कार्यालय संचालित किए जाने के मुद्दे बात की गई। किसान नेता ने सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत का अपना भवन मौजूद है तो सामुदायिक केंद्र का इस्तेमाल कार्यालय के रूप में क्यों किया जा रहा है। किसान नेता ने यह भी कहा, सड़कों की घटिया गुणवत्ता, फुटपाथ और सड़क व, नालों की सफाई, वार्ड-12 में मुर्गी-बकरी फार्म में नगर पंचायत संसाधनों व कर्मचारियों के कथित इस्तेमाल, पानी की टंकी की चारदीवारी तोड़कर रास्ता दिए जाने समेत कुल 10 मुद्दे उठाए। साथ ही पिछले तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की गई।मामला गरमाता देख दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और किसान संगठन से ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर पंद्रह दिवस के अंदर जांच और आवश्यक कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से काजल एडवोकेट, नीतू वर्मा, शशि वर्मा, मीरा, रेनू, रजी सभासद, शाहनूर निजामी पूर्व सभासद, रोहित एडवोकेट, अब्दुल रशीद पूर्व सभासद, हारून, सरवन, नियाज, रामविलास, रिजवान, शिवा, दिलशाद, नसीम, शरीफ व तमाम सम्मानित जनता व संगठन के लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आपदा आई तो नहीं घबराएंगे बच्चे, एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव के उपाय

राजरानी स्कूल में चला स्कूल सेफ्टी अभियान, भूकंप से...

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने कसी कमर

जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मतदाताओं से संपर्क...

बिहार में बहुजनों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं : अनिल कुमार

बहुजन शोषित समाज संघर्ष समिति (BS4)का बिहार में विस्तारपूर्व...

अपराजिता सिंह को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

उन्नाव। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा...

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य के लिए लगा वामा वेलनेस कैंप

होम्योपैथिक, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण उन्नाव।...

Related Articles