किसान दिवस में प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने अधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों का स्वागत किया और स्व जनगणना से संबंधित पंपलेट वितरित किए। उन्होंने सभी कृषकों से स्व जनगणना में सहभागिता करने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में उर्वरक व रबी बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद कर उनकी कृषि क्रियाओं की जानकारी ली और अपनी भूमि के एक हिस्से में प्राकृतिक अथवा जैविक खेती अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी कमी आई है। सतत निगरानी रखने और घटना होने पर जुर्माने सहित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा 100 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles