9709 प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों का धरना

लखीमपुर-खीरी। खम्भारखेड़ा चीनी मिल में गन्ना खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी है। 9709 प्रजाति के गन्ने को रिजेक्ट किए जाने से नाराज किसानों ने मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष इसी प्रजाति के गन्ने को अर्ली प्रजाति मानकर खरीदा गया था, लेकिन इस बार मिल प्रबंधन उसे लेने से इनकार कर रहा है।
किसानों का कहना है कि जब पिछले वर्ष इसी प्रजाति का गन्ना खरीदा गया था, तो इस बार उसे रिजेक्ट क्यों किया जा रहा है। फसल तैयार होने के बाद गन्ना रिजेक्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने मिल प्रबंधन से समस्या का समाधान कर गन्ना खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles