दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, गांव में लगाए कैंप

फ़र्रूख़ाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बीमारी से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। विभाग की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवाएं वितरित की गईं। साथ ही दो स्थानों पर एएनएम की तैनाती कर बच्चों का टीकाकरण कराया गया,गांव में कई दिनों से चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। इसी बीमारी के चलते वीरभान के सात वर्षीय पुत्र करनं और छह वर्षीय सरस्वती की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भगवानपुर में 130 लोगों को दवाएं वितरित कीं। वहीं पास के गांव बांसखेड़ा में भी 80 लोगों को दवा दी गई। बांसखेड़ा निवासी रामवीर की डेढ़ वर्षीय पुत्री काजल में भी बीमारी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने दवा देकर अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया,भगवानपुर में नीलेश (14), स्वानी (4), आलोक (3), अनीश (7) और गगन (डेढ़ वर्ष) सहित करीब 15 लोग बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं। सूचना पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलीम अंसारी ने गुरुवार को कैंप लगवाया था। शुक्रवार को भी टीम भेजकर दवा वितरण कराया। एडिशनल सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने गांव पहुंचकर मरीजों की जानकारी ली और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए,वहीं गांव में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आता। ग्राम प्रधान रुचि मिश्रा ने बताया कि गांव में शिवकुमार सफाई कर्मचारी तैनात हैं और वह आते हैं, लेकिन गांव बड़ा होने के कारण सफाई में समय लगता है। ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी की लापरवाही और गांव में गंदगी फैलने के कारणों की जांच कराई जाएगी।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles