यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी तो खतरे में पड़ सकती है जान

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से किया आगाह

उन्नाव। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता माह के तहत उन्नाव पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ आम नागरिकों को भी यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह और उपनिरीक्षक तिलक सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की हिदायत दी। चालकों को समझाया गया कि सड़क पर उनकी छोटी सी लापरवाही यात्रियों ही नहीं, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल सकती है।अभियान के दौरान आमजन को सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों से सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बनाने की अपील की।

Hot this week

आरुणि मंथन से यज्ञशाला में प्रकट हुई अग्नि, जयकारों से गूंजा कुटी बीर बाबा धाम

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार...

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामदछिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र...

यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया...

Related Articles