नवाबगंज में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की दी गयी जानकारी

नवाबगंज, उन्नाव। प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना के प्रति व्यापारियों और करदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कस्बे के एक कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य कर विभाग के वाणिज्य कर अधिकारी सर्वेश राठौर ने योजना की जानकारी देते हुए पात्र व्यापारियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के जीएसटी पूर्व बकाए पर लगने वाले ब्याज और अर्थदंड में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट देने का प्रावधान है। योजना 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो चुकी है। पात्र करदाता 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://comtax.up.nic.in पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि व्यापारियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य कर कार्यालय उन्नाव में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां करदाता योजना की पात्रता, छूट और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यापारियों को योजना से जोड़कर पुराने बकाए के निस्तारण में राहत दिलाना है। बैठक में अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप, अमर वर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Hot this week

पत्रकारों की जगह ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

नेताओं की प्रेस वार्ताओं में बदली प्राथमिकता, राजनीतिक संगठनों...

स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस सीज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चला सघन चेकिंग...

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

Related Articles