लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी: शैलेन्द्र विक्रम पाल

हनौता गांव में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत आयोजित हुई चौपाल, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील
कासगंज। मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम हनौता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम शामिल कराने, नामों में संशोधन कराने तथा मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर जागरूक किया गया।
चौपाल को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र विक्रम पाल एवं विधानसभा विस्तारक प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसके लिए जरूरी है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा और पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार, गांव और आसपास के ऐसे युवाओं को चिह्नित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है और उन्हें पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी ग्रामीण अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और सत्यापन के कार्य में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, भगवान सिंह, संतोष पाल, राजकुमार लोधी, रंजीत कुमार, प्रेम पाल, रमेश पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रश्मि गर्ग का ग्रामीणो ने किया स्वागत

चित्रकूट। पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन...

सीतापुर रैन बसेरा मे लगा काली कंबल वाले बाबा का दरबार

भक्तो का लग रहा तांबा, लकवा मरीजो को मिल...

सेवा और संकल्प के रूप मे मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

भाजपाइयो ने मंदिर मे दर्शन कर की लंबी उम्र...

Related Articles