नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया संदेश, वाहन चालकों को बांटे पंपलेट
उन्नाव। यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को उन्नाव शहर में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में निकली रैली के जरिए आमजन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है।
