रुद्राभिषेक कर अविचल शुक्ला ने किया जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ, बोले- भगवंत नगर की जनता ही मेरा परिवार

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ धार्मिक अनुष्ठान, जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का लिया संकल्प
उन्नाव। भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए अविचल शुक्ला ने बुधवार को बीघापुर में जनसंपर्क कार्यालय का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अविचल शुक्ला ने कहा कि भगवंत नगर विधानसभा की जनता उनके लिए महज क्षेत्रवासी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा है। परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याएं सुनना और उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करना है। इस मौके पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Hot this week

आरुणि मंथन से यज्ञशाला में प्रकट हुई अग्नि, जयकारों से गूंजा कुटी बीर बाबा धाम

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार...

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामदछिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र...

यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया...

Related Articles