Home उत्तर प्रदेश महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी आयोजित, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी आयोजित, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

0

कासगंज। सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अशोक नगर स्थित टीकाराम आरोग्य एवं पंचकर्म केंद्र सहित ग्राम गोइती, किसरौली और सामंती नगला में महर्षि वाल्मीकि के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा भारती एटा-कासगंज विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती केवल उनके जन्मोत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह जीवन में सुधार और परिवर्तन की असीम संभावनाओं का संदेश भी देती है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति का अतीत चाहे जैसा भी रहा हो, वह अपने अच्छे कर्मों, ज्ञान और विचारों के बल पर श्रेष्ठ बन सकता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, प्रेम और सदाचार का प्रसार करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. गिरीश भारत, राजेंद्र कुमार, प्रदीप साहू, प्रेमपाल सिंह, योगेश कुमार, यतींद्र राजपूत, दूरबीन सिंह, राजाराम, विकास यादव, डॉ. राज वर्मा, मोहित कुमार सहित अन्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

Exit mobile version