रोडवेज डिपो में बसों की कमी, खस्ताहाल बसों से सफर कर रहे यात्री

एक साल में 11 पुरानी बसें नीलाम, नहीं मिलीं नई बसें, डिपो की 79 बसों में अधिकांश की हालत खराब
बलरामपुर। रोडवेज डिपो में बसों की कमी और बदहाल वाहनों के बीच प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। एक ओर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की उपलब्धता नहीं है, वहीं दूसरी ओर डिपो में संचालित अधिकांश बसें खराब हालत में हैं। बीते एक साल में 11 पुरानी बसों को नीलाम कर दिया गया, लेकिन उनकी जगह एक भी नई बस नहीं मिली। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो में कुल 79 बसें हैं। इनमें से ज्यादातर बसों की हालत ठीक नहीं है। कई बसों की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं तो कुछ के शीशे गायब हैं। इससे ठंडी हवा सीधे यात्रियों तक पहुंचती है। कुछ बसों में शीशे ढीले हैं और ठीक से बंद नहीं होते। ऐसे में यात्रियों को सर्दी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों की मरम्मत पर हर महीने 14 से 18 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।डिपो की कई बसों में सुरक्षा इंतजाम भी अधूरे हैं। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, कुछ बसों में चालक की सीट के पास बिजली के तार खुले और लटकते रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बसों के आपातकालीन गेट भी ठीक हालत में नहीं हैं। इन खामियों के बीच यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।बलरामपुर डिपो से बढ़नी, बलरामपुर-बहराइच समेत कई मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। नई बसें नहीं मिलने और पुरानी बसों की संख्या घटने से उपलब्ध वाहनों पर दबाव बढ़ा है। प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों की आवाजाही के बावजूद बसों की संख्या और उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसका असर यात्रियों को मिलने वाली परिवहन सुविधाओं पर पड़ रहा है।एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बसों के ढीले और खराब शीशे ठीक कराने के लिए फोरमैन को निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड किट रखने के लिए चालक-परिचालकों को निर्देशित किया गया है। बसों की जांच कराकर कमियों को दूर कराया जाएगा।

Hot this week

संविधान की ताकत से मजबूत लोकतंत्र, जागरूक नागरिक ही सबसे बड़ी शक्ति- मीना जोशी

संविधान दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के...

गांव के अखाड़े में सजा दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बंथर में कुश्ती मुकाबलों का आयोजन, अविचल शुक्ला की...

उन्नाव में तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

उन्नाव। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों...

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयास रंग लाए, महापुरुषों और वीरांगनाओं के स्मृति स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, विधानसभा...

Related Articles