गन्ने की पेराई शुरू, नए मूल्य का इंतजार, पुराने रेट पर किसानों को मिलेंगे 400 रुपये प्रति क्विंटल

चीनी के दाम में उछाल, खाद-डीजल और मजदूरी महंगी; गन्ना किसानों ने पूछा- हमारी फसल का मूल्य कब बढ़ेगा

बलरामपुर। चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अब तक गन्ने के नए मूल्य की घोषणा नहीं की गई है। इससे गन्ना किसानों की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस पेराई सत्र में पुराने मूल्य पर ही गन्ने की खरीद हुई तो अगेती प्रजाति के गन्ने का अधिकतम मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल ही मिलेगा।किसान रामकुमार, रामलाल, हरिश्चंद्र, सुरेश कुमार और महेंद्र यादव का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी के खर्च में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
किसानों का सवाल है कि जब बाजार में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और उत्पादन से लेकर बिक्री तक हर स्तर पर लागत बढ़ रही है तो गन्ने का मूल्य पुराने स्तर पर क्यों रखा जाए? किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल तैयार करने में करीब एक साल की मेहनत लगती है। खेत की तैयारी से लेकर कटाई और छिलाई तक किसान को लगातार खर्च उठाना पड़ता है।किसानों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा महंगाई और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का नया मूल्य जल्द घोषित किया जाए। उनका कहना है कि गन्ने का उचित मूल्य मिलने से ही खेती लाभकारी बनेगी और किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान मिल सकेगा।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles