वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डोंगे में गन्ना डालकर शुरू कराई पेराई
गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई मनकापुर-दतौली में सोमवार को गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत पूजा पाठ के साथ हवन के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान मिल के अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे ने पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई की शुरुआत की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मनकापुर उदय पंवार, एसडीएम न्यायिक विशाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक चीनी आयुक्त केपी सिंह, गन्ना समिति उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, चेयरमैन यूपी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।मौके पर अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बलरामपुर चीनी मिल किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है। मिल की ओर से प्रदेश में सबसे पहले गन्ना मूल्य भुगतान किया जाता है। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की जड़, पत्ती और अगोला हटाकर ही मिल में आपूर्ति करें, जिससे पेराई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।कार्यक्रम में मिल के महाप्रबंधक इंजीनियरिंग प्रमोद कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक उत्पादन विजय प्रताप सिंह, महाप्रबंधक गन्ना राज कुमार टाया, महाप्रबंधक वाणिज्य धर्मेंद्र सिंह, महाप्रबंधक आसवनी अजय कुमार तिवारी, अपर महाप्रबंधक आसवनी प्रहलाद कुमार खडका, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन जीके राउत सहित मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
दतौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों में खुशी की लहर

