सहकारी बैंक चेयरमैन ने दो समितियों का उद्घाटन कर किसानों को किया समर्पित

बी-पैक्स के शुभारंभ से किसानों को मिलेंगी सुविधाएं : अखिलेश
सस्ते दर पर ऋण प्राप्त कर खेती व रोजगार शुरू करने में मिलेगी मदद

मऊ। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने सोमवार को कोपागंज ब्लाक के लाड़नपुर व चौबेपुर में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति का उद्घाटन कर किसानों को समर्पित किया। इन दोनों ही समितियों से किसान रवी की फसलों की बोआई के लिए आज से खाद प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि किसानों को खाद सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने व जनपद में सहकारिता के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के निरंतर प्रयासों से किसानों को विभिन्न सुविधाएं उनके गांव व घर तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कहा कि नई सहकारी समितियों के संचालन से क्षेत्र के किसानों को सहकारिता से जुड़ी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी तथा इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कहा कि जल्द ही इन समितियों को कंप्यूटराइज कर दिया जाएगा ताकि किसान खाद लेने के साथ ही यहां से सस्ते ऋण का आवेदन प्राप्त कर खेती के साथ-साथ रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। इस दौरान एडीसीओ दीपक श्रीवास्तव, प्रधान सूर्यभान चौहान, रामसमुझ यादव, तेजू चौहान, विश्वास तिवारी, मिथिलेश तिवारी, आशीष राय, वैभव तिवारी, रामरतन राजभर, गौरव राय आदि शामिल थे।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles