शिलापट्ट पर माननीयों के नाम चमके, सड़क की परत उखड़ी!

पेटराही में 15वें वित्त आयोग से बनी सड़क कुछ ही समय में बदहाल
निर्माण गुणवत्ता और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठे सवाल, जांच की मांग

सोनभद्र। सरकारी धन से विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता की हकीकत कुछ ही समय में सामने आने लगी है। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत पेटराही में गोरडीहा से गोरारी होते हुए पेटराही तक बने संपर्क मार्ग की बदहाली ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए सड़क के लेपन कार्य की ऊपरी परत जगह-जगह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गिट्टियां बिखरी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की ऐसी दुर्दशा हो गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर निर्माण में किन मानकों का पालन किया गया था और किस आधार पर कार्य को पूर्ण दर्शाकर भुगतान किया गया। क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच की थी या फिर कागजी औपचारिकताओं के सहारे ही सरकारी धनराशि का भुगतान कर दिया गया। सड़क किनारे लगे शिलापट्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल, एमएलसी श्यामनारायण सिंह (विनीत सिंह), सांसद पकौड़ी लाल कोल, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा के नाम अंकित हैं। वहीं विभागीय जिम्मेदारी से जुड़े अवर अभियंता विनोद वर्मा, अभियंता राजवली यादव और अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार चैधरी के नाम भी शिलापट्ट पर दर्ज हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली यह सवाल खड़ा कर रही है कि निर्माण की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर किसने निभाई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है। साथ ही सड़क की वास्तविक मोटाई, डामर और गिट्टी की गुणवत्ता का प्रयोगशाला में परीक्षण कराने तथा स्वीकृत लागत, कार्यादेश, माप पुस्तिका, भुगतान अभिलेख और गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक कराने की मांग उठाई है।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles