पार्टी की ताकत है कार्यकर्ता मिलकर करे कार्य-पटेल

अपना दल एस की समीक्षा बैठक संपन्न

चित्रकूट। अपना दल एस जिला कमेटी की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि इंजी0 केके पटेल राष्ट्रीय महासचिव, विशिष्ट अतिथि कालिका प्रसाद निरंजन राष्ट्रीय सचिव, राजेश पटेल बुलबुल राष्ट्रीय सचिव, बेटालाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, हेमराज सिंह जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक मे संगठन के लिए किए गए कार्यों को समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि 2027 में बहन अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता का मजबूत होना जरूरी है सभी को नीला केशरिया झंडा लेकर मेरा बूथ बड़ा मजबूत करके बूथ जीतो, सीट जीतों के साथ अपना दल एस के मिशन को पूरा करना है। विशिष्ट अतिथि कालिका प्रसाद निरंजन ने कहाकि हम सब सरदार पटेल के वंशज हैं जो डा सोनेलाल पटेल की विचारधारा में चलकर संगठन के बल पर 2027 की सत्ता हासिल करेंगे सभी वक्ताओं ने पूरे जोश के साथ पार्टी में एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नाथूराम सिंह, केशव पटेल, रेखा सिंह, ज्ञानस्वरूप सिंह महेन्द्र सिंह, पंकज पटेल, कृष्णेन्द्र पटेल, जयगोपाल सिंह, फौजी रामसिया, विष्णु प्रताप सिंह, विष्णु मौर्या, जहूरूल हसन, मनीष खंगार, जगनंदन पटेल, अभिषेक शुक्ला, फूल सिंह, प्रभु दयाल, कृष्णकांत, सुरेश पटेल, जनार्दन पटेल सुभील, एड ओम सागर, दिलीप सिंह, शहीद अनवर, पुष्पराज सिंह, मुकेश पटेल, लवलेश पटेल, सीताराम श्रीवास्तव, सम्राट सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles