Home उत्तर प्रदेश उन्नाव स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस...

स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस सीज

0

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चला सघन चेकिंग अभियान, 128 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई
उन्नाव। सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहीं लंबी दूरी की स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 व 27 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान में प्रवर्तन दलों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर सघन चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 14 बसों का चालान किया गया, जबकि एक बस को बंद करा दिया गया।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, ओवरस्पीड, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले सामने आए। विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इसके अलावा भारी वाहनों में पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। इन अभियोगों में कुल 128 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग के अनुसार, इस दो दिवसीय अभियान से करीब 5 लाख 37 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version