महिला के आरोपों के बाद भाजपा नेता के खेमे में खलभली, समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता का दावा-फोन कर माफी मांगने और रकम लौटाने का दिया जा रहा प्रलोभन, शिकायत वापस लेने के लिए लगातार बनाए जा रहे दबाव पर उठे सवाल
भाजपा नेता के विरुद्ध विधव द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी का मामला

उन्नाव। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत नवाबगंज के अध्यक्ष दिलीप लश्करी के खिलाफ एक महिला की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत सामने आने के बाद भाजपा नेता के समर्थक उसे समझौता करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। कभी माफी मांगने तो कभी कथित तौर पर रकम वापस करने की बात कहकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढे:- भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप लश्करी पर विधवा से धोखाधड़ी का आरोप, अंगूठा लगवाकर कराया करोड़ों की जमीन का बैनामा – bharatconnect.in

पीड़िता ने बताया कि 9198133838 मोबाइल नंबर से उसे लगातार फोन कर समझौते के लिए संपर्क किया जा रहा है। महिला का दावा है कि फोन करने वाले लोग भाजपा नेता की ओर से माफी मांगने और पैसे वापस कराने की बात कह रहे हैं। पीड़िता ने इसे शिकायत से पीछे हटाने की कोशिश बताते हुए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप निराधार हैं तो शिकायत सामने आने के बाद समझौते और रकम लौटाने जैसी पेशकश क्यों की जा रही है। क्या यह महज आपसी समझौते की कोशिश है या फिर शिकायत को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास। इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।
वहीं एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी अहम हो गई है। अब देखना होगा कि संबंधित पुलिस अधिकारी महिला के आरोपों और कथित फोन कॉल की निष्पक्ष जांच कराते हैं या मामला समझौते की पेशकशों के बीच ही उलझकर रह जाता है।फिलहाल पीड़िता के आरोपों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और बातचीत की जांच से ही कथित दबाव और समझौते की पेशकशों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles