Home उत्तर प्रदेश बांदा महिला ने मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

महिला ने मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

0

तीन दिन तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया के मजरा पातालेश्वर का डेरा निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि गांव का रामसागर निषाद शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर घसीटा और जमीन पर गिरा दिया। महिला ने कपड़े फाड़ने तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक, शोर सुनकर पहुंचे रामसागर के भाई अनीस कुमार सहित अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके पति को भी कथित तौर पर पीटा गया। घटना में घायल महिला का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में उपचार कराया।

महिला का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह जसपुरा थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वह लगातार तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाती रही। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना अध्यक्ष से लेनी चाहि तो उनका फोन ही उठा।
फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हुआ है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version