बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर यूनिट टेस्ट में शामिल हुए 4325 विद्यार्थी

बलरामपुर। जिले में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की यूनिट टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 4325 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा से पहले परीक्षा की प्रक्रिया और माहौल का अनुभव मिल सके।परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय हाईस्कूल मिर्जापुर और राजकीय हाईस्कूल महाराजगंज तराई का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।यूनिट टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और विषयवार दक्षता का आकलन करना है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर परीक्षा कराए जाने से विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, प्रश्नपत्र हल करने और परीक्षा के अनुशासन को समझने का अवसर मिल रहा है। इससे आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles