उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को कोतवाली सदर में सिटी सर्किल के कोतवाली सदर, दही, गंगाघाट और महिला थाना के विवेचकों के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान विभिन्न अभियोगों में चल रही विवेचनाओं की प्रगति और उनके निस्तारण की समीक्षा की गई।
एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी विधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया।
उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों में अनावश्यक देरी न करने और प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह भी मौजूद रहीं।
लंबित विवेचनाओं पर एसएसपी सख्त, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

