‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर व विकसित भारत की कल्पना को दी रचनात्मक अभिव्यक्ति

गोंडा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण और चित्रकला,पोस्टर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की अपनी कल्पना को कागज और शब्दों में उकेरा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपाध्यक्ष नंद किशोर जी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण की भावना और विकसित भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जीआईसी गोंडा के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में भाषण में निखिल जीआईसी गोंडा प्रथम, योगिनी पांडेय सरयू कन्या पाठशाला द्वितीय और चंदन तिवारी जीआईसी गोंडा तृतीय रहे। चित्रकला/पोस्टर में आयूषी गुप्ता सरयू कन्या पाठशाला प्रथम, आकांक्षा द्विवेदी भैया राघव राम कॉलेज द्वितीय और पुष्पा गुप्ता एपी इंटरमीडिएट कॉलेज, मनकापुर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध में प्रज्ञा पाठक जीजीआईसी गोंडा प्रथम, अनिष्टकारी सिंह द्वितीय और आशीष तिवारी भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, कटरा बाजार तृतीय रहे। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Hot this week

गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर...

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

डीआईजी अशोक कुमार और एसपी अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों...

पॉक्सो कानून की जानकारी लेकर निकले विद्यार्थी, जागरूकता रैली में दिया सुरक्षा का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट योगदान...

सात साल की अनामिका ने 30 किमी दौड़कर दिखाया हौसला, डीआईजी ने किया सम्मानित

गांधी जयंती पर भीखमपुरवा से गांधी पार्क तक 3...

गांधी-शास्त्री जयंती पर सजा एलबीएस कॉलेज, 61वें स्थापना दिवस पर दिखी प्रतिभाओं की झलक

प्रभारी डीएम ने महाविद्यालय को बताया देवीपाटन मंडल का...

Related Articles