गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को दैनिक भारत कनेक्ट समाचार कार्यालय बांदा में बच्चों ने केक काटकर बापू का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। केक काटने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर दैनिक भारत कनेक्ट समाचार कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख अंशू गुप्ता सहित पदाधिकारी, पत्रकार एवं बच्चे मौजूद रहे।

Hot this week

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

डीआईजी अशोक कुमार और एसपी अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों...

पॉक्सो कानून की जानकारी लेकर निकले विद्यार्थी, जागरूकता रैली में दिया सुरक्षा का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट योगदान...

सात साल की अनामिका ने 30 किमी दौड़कर दिखाया हौसला, डीआईजी ने किया सम्मानित

गांधी जयंती पर भीखमपुरवा से गांधी पार्क तक 3...

गांधी-शास्त्री जयंती पर सजा एलबीएस कॉलेज, 61वें स्थापना दिवस पर दिखी प्रतिभाओं की झलक

प्रभारी डीएम ने महाविद्यालय को बताया देवीपाटन मंडल का...

Related Articles