पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य के लिए लगा वामा वेलनेस कैंप

होम्योपैथिक, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

उन्नाव। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर रविवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में “वामा वेलनेस कैंप” का आयोजन किया गया। वामा सारथी की अध्यक्षा नीतू सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में होम्योपैथिक, एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के लक्षण, बचाव और सावधानियों की जानकारी दी। आवश्यकतानुसार परिजनों को दवाएं भी वितरित की गईं। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने स्वयं शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लिया और पुलिस परिवारों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के महत्व पर जोर दिया गया। शिविर में एएसपी/क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उपनिरीक्षक विमलेश शुक्ला, आरक्षी अजय कुमार, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला, महिला आरक्षी कोमल शर्मा सहित पुलिसकर्मी और पुलिस परिवारों के परिजन मौजूद रहे।

Hot this week

अपराजिता सिंह को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

उन्नाव। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा...

लंबित विवेचनाओं पर एसएसपी सख्त, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार...

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत नाजुक

उन्नाव। बारा सगवर थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी...

गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर...

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

Related Articles