उन्नाव। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री अपराजिता उर्फ ममता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पुरवा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी ने कहा कि अपराजिता सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उनके नेतृत्व में संगठन को गति मिलने के साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शुक्ला ने कहा कि उनके दायित्व संभालने से पार्टी से और अधिक महिलाएं जुड़ेंगी।
इस मौके पर गंगा प्रसाद वर्मा, सज्जन लोधी, दिवाकर शुक्ला, शिवम शुक्ला, राजकुमार राजपूत, अभय, सरजू लोधी, कृष्ण कुमार लोधी, शुभम त्रिवेदी, अमित सिंह और गुड्डन अवस्थी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
अपराजिता सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से पार्टी हित में निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन जनपद की जिस सीट से चुनाव लड़ने का अवसर देगा, वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पुरवा क्षेत्र से उनका गहरा लगाव है और क्षेत्र की जनता से उनका निरंतर जुड़ाव रहा है।
अपराजिता सिंह को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

