कार्तिक पूर्णिमा पर कासगंज में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 24 घंटे लागू रहेगा रूट डायवर्जन

गंगा स्नान को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बनाए चार पार्किंग स्थल
कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर 24 नवंबर को होने वाले गंगा स्नान पर्व को लेकर कासगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 23 नवंबर की रात आठ बजे से 24 नवंबर की रात आठ बजे तक लागू रहेगी।
गंगा स्नान पर्व पर सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट और हरि की पैड़ी पर उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग मार्गों पर वाहनों का रूट निर्धारित किया है।
यातायात प्लान के तहत एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा कासगंज, सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से निकाला जाएगा। हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को भी नदरई तिराहा और सौरभ ढाबा से इसी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरहा नहर पुल होते हुए सहावर, गंजडुंडवारा तथा कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा। कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहनों को नगरिया से याकूतगंज, सहावर, अमांपुर और सिढ़पुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इसी प्रकार सोरों से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को नगरिया तिराहा से शहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से निकाला जाएगा। बदायूं की ओर से कादरगंज पुल के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहा पटियाली से सिढ़पुरा की ओर भेजा जाएगा।

चार स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग
श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कराने के लिए पुलिस ने चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें गोला कुआं के पास निर्माणाधीन रोड, घोड़ा मेला ग्राउंड सोरों, मेला ग्राउंड सोरों और पुरानी पुलिस लाइन शामिल हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। यातायात नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे गंगा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Hot this week

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रश्मि गर्ग का ग्रामीणो ने किया स्वागत

चित्रकूट। पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया की नातिन...

सीतापुर रैन बसेरा मे लगा काली कंबल वाले बाबा का दरबार

भक्तो का लग रहा तांबा, लकवा मरीजो को मिल...

सेवा और संकल्प के रूप मे मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

भाजपाइयो ने मंदिर मे दर्शन कर की लंबी उम्र...

Related Articles